बढने लगी पानी की किल्लत, मंत्री ने विभाग को नई योजना का प्रपोजल तैयार करने के दिए निर्देश

Please Share

रुद्रप्रयाग: गर्मी बढते ही रुद्रप्रयाग नगर में पेयजल की किल्लत भी बढने लगी है। जिसको देखते हुए पेयजल मंत्री प्रकाश पंत ने नई योजना का प्रपोजल तैयार करने के निर्देश जल संस्थान को दे दिये हैं।

रुद्रप्रयाग दौरे पर पहुंचे पेयजल मंत्री को पानी की समस्या को लेकर नगर वासियों ने ज्ञापन सौंपा। स्थानीय जनता का कहना है कि, नगर में एक तो दूषित पेयजल की सप्लाई हो रही है और दूसरे में पेयजल की भारी किल्लत बनी हुई है। जिसके चलते उन्हें पारंपरिक श्रोतों पर ही निर्भर रहना पड रहा है। नगर वासियों ने लिफ्ट पंप योजना की मांग की है, जिससे पेयजल की सुचारु आपूर्ति हो सके।

वहीं पेयजल मंत्री ने भी स्वीकारा कि, नगर के लिए ढाई एमएलडी पेयजल की आवश्यक्ता है जबकि, आपूर्ति सिर्फ ढेड एमएलडी की हो रही है। जिसको देखते हुए अब नई योजना के लिए विभाग को निर्देश दे दिये हैं।

ऐसे में पेयजल किल्लत से छुटकारा पाने के लिए मंत्री का आश्वासन तो मिल गया है, लेकिन अब देखना होगा कि आश्वासन हकीकत में कब तब्दील हो पाता है और नगर को पेयजल किल्लत से कब छुटकारा मिलता है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like