हेमकुंड साहिब और लोकपाल लक्षमण मंदिर के कपाट खुले

Please Share

चमोली: चमोली जिले में समुद्रतल से 4 हजार 329 मीटर पर स्थित हेंमकुंड साहिब के कपाट शुक्रवार को सुबह श्रधालुओं के लिए खोल दिए गये। भ्यूंडार घाटी और हेमकुंड साहिब का आस्था पथ जो बोले सो निहाल के जयकारों से गुंज उठा। कल पंच प्यारों की अगुवाई में इस साल की यात्रा का पहला जत्था सेना के बैंड की मधुर धुनों के बीच गोविंदघाट गुरुद्वारे से गोविंदधाम को रवाना हुआ था।

आज सुबह हेंमकुंड साहिब के कपाट खोल दिए गए। इससे पहले एक दिन पूर्व ही करीब 3 हजार सिक्ख तीर्थयात्री हेंमकुंड धाम के मुख्य पडाव घांघरिया पंहुच गये थे। हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के उपाध्यक्ष सरदार नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा के साथ मुख्य ट्रस्टी सरदार जनक सिंह वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह के साथ ही इस बार स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धालुओं को सरोफा भेंट कर पंच प्यारों को गोविंद धाम के लिए रवाना किया। कपाट खुलने के अवसर पर हजारों की संख्या में श्रधालु मौजूद रहे। इस के साथ ही हेमकुंड परिसर मे स्थित लोकपाल लक्षमण मंदिर के कपाट भी पूजा-अर्चना के साथ खोल दिए गए हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like