पर्यटकों को लुभा रहा भारत का स्वीटजरलैंड..

Please Share

बागेश्वर: बागेश्वर में भारत का स्विजरलैंड के नाम से विख्यात कौसानी वर्ष भर पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र बना रहता है। जाड़ों में जहां बर्फ की सफेद चादर जहां सैलानियों का मन मोह लेती है। वहीं, गर्मीयों में यहां का सुहावना मौसम और यहां से दिखने वाली पर्वत श्रंखलाएं देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के आकषर्ण का केंद्र बनी रहती हैं। इन दिनों कौसानी पर्यटकों से गुलजार है।

कौसानी आने वाले सैनालियों मे बंगाली और दक्षिण भारत से आने वाले सैनालियों की अच्छी तादात होती है। इसके अतरिक्त विदेशी पर्यटक भी बड़ी संख्या में पहुंचते हैं। सितम्बर से बंगाली सीजन शुरू हो जाता है। जो जनवरी, फरवरी तक अपने चरम पर रहता है। पर्यटकों की मानें तो यहां एक बार आने के बाद बार-बार यहां आने का मन करता है।

वहीं, कोलकता से आने वाले सैलानियों का कहना है कि वो पहली बार यहां आये हैं। कौसानी का सौन्दर्य देखने के बाद उन्हें लगता है कि दार्जिर्लिंग और सिलौंग से भी मनमोहक है। सैलानियों का कहना है कि वो बार-बार यहां आना चाहते हैं। साथ ही अपने मित्रों और परिचितों  को भी कौसानी जाने की सलाह जरूर देंगे।

कौसानी को भारत का स्विजरलैंड और धरती का स्वर्ग कहा जाता है। मौसम चाहे कोई भी हो, मगर कौसानी की मनमोहक, रमणीय और मनमोहक नजारे पर्यटकों को लुभाते रहते हैं। बस जरूरत है तो, सरकार को इसकी ओर ध्यान देने की।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like