सेना के ट्रक से टकराई बाइक, बुजुर्ग की मौत

Please Share

-अरूण कश्यप

हरिद्वार: गुरुवार को करीब सुबह 11 बजे होटल अलकनंदा के पास हाईवे पर एक दर्दनाक हादसा हुआ। जिममें बाइक के पिछली सीट पर बैठे बुजुर्ग की मौत हो गई।

मौके पर मौजूद यातायात पुलिसकर्मी संतोष कुमार ने बताया कि, हरिद्वार की तरफ से आर्मी का ट्रक आ रहा था,  जो किसी ऑपरेशन के तहत लद्दाख जा रहा था। जैसे ही यह ट्रक होटल अलकनंदा के सामने पहुंचा, तो उसी तरफ  से आते एक बाइक सवार ने ट्रक को ओवरटेक किया।  ओवरटेक करते समय बाइक का हैंडल ट्रक से टकरा गया और पीछे बैठा हमीद पुत्र बरक्कत सीधा ट्रक के नीचे आ गया।  जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

वहीं आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुऐ शव को अस्पताल पहुंचाया और स्थिति को नियंत्रित किया।  जानकारी के मुताबिक, मृतक लाडपुर खुर्द लक्सर का रहने वाला है एवं अपने बेटे के साथ वह  अस्पताल से इलाज कराकर लौट रहा था।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like