थराली उपचुनाव: भाजपा-कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर

Please Share

थराली: थराली विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। पांचवें चरण की मतगणना में कांग्रेस प्रत्यासी आगे हो गए हैं। जबकि पहले चार चरणों में भाजपा की प्रत्यासी बढ़त बनाए हुए थी। कुछ देर बाद बीजेपी फिर आगे हो गयी। यह चुनाव भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इस चुनाव से जहां भाजपा सरकार की पहली परीक्षा होगी। वहीं, कांग्रेस के लिए यह चुनाव अपनी आगे की रणनीति बनाने में कारगर होगा।

थराली उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू हो गई थी। पहले चार चरणों में भाजपा ने लगातार बढ़त बनाए रखी, लेकिन पांचवें चरण में कांग्रेस ने मामूली अंतर से बढ़त बना ली थी। थराली चुनाव निकाय चुनाव से पहले दोनों की दलों के लिए बेहद अहम है। यह चुनाव निकाय चुनाव में दोनों की दलों की रणनति और एजेंडे फिक्स करेगा। अगर भाजपा जीतती है, तो पार्टी को निकाय चुनाव से राजनीतिक माइलेज मिलना तय है। अगर कांग्रेस जीती तो, उसके लिए यह किसी संजीवनी से कम नहीं होगा। निकाय चुनाव में कांग्रेस को एक बड़ा मुद्दा हाथ लग जाएगा।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like