पर्यावरण बचाना है, प्लास्टिक को भागना है

Please Share

अल्मोड़ा: विश्व पर्यावरण दिवस के नजदीक आते ही पर्यावरण बचाने के लिए विभिन्न संस्थाओं द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।  इसी कड़ी में अल्मोड़ा स्थित उदय शंकर नृत्य अकादमी में ग्रीन हिल्स के तत्वाधान में पर्यावरण को बचाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूली बच्चों नें  प्लास्टिक से हो रहे पर्यावरण नुकसान को लेकर कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

इस दौरान बच्चों ने नाटक और नृत्य नाटिकाओं के माध्यम से प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक लगाने का संदेश दिया। साथ ही प्लास्टिक हमारे जीवन के लिए किस तरह से घातक हो रहा है, इस बारे में भी जानकारी दी। वहीं, कार्यक्रम में मौजूद उत्तराखण्ड विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए हम सभी को जागरूक होने की आवश्यकता है। इसके अलावा उन्होंने लोगों से प्लास्टिक का कम से कम प्रयोग करने की भी अपील की। एसडीएम ने कहा कि प्रशासन भी पर्यावरण संरक्षण के लिए लगातार काम कर रहा है। विभिन्न विभागों के कार्यक्रम के माध्यम से प्लास्टिक का उपयोग न करने की अपील की जा रही है। उनहोंने कहा की आने वाले दिनों में जिले को  प्लास्टिक फ्री बनाने पर भी काम किया जायेगा।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like