देहरादून पहुंचे अमित शाह, पार्टी के नेताओं संग करेंगे बैठक

Please Share

देहरादून: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आगामी 2019 लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गये है। 2019 लेकसभा चुनाव की तैयारियों के लेकर अमित शाह इन दिनों तमाम जगहों पर जाकर पार्टी की तैयारियों का नेतृत्व कर रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह देहरादून पहुंचे। इस दौरान करीब 10:30 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

देहरादून पहुंचे अमित शाह, पार्टी के नेताओं संग करेंगे बैठक 2 Hindi News Bharat »

अमित शाह के इस दौरे को लेकर पार्टी के नेताओं में काफी उत्साह देखने को मिला। अमित शाह अपने इस दौरे के दौरान कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे साथ ही वो चुनाव की तैयारियों को लेकर पार्टी के समस्त विस्तारकों के साथ बैठक करेंगे। दौरेे के दौरान अमित शाह ने हरिद्वार में पार्टी के संपर्क अभियान के तहत शांतिकुंज के संस्थापक प्रणव पंड्या और भारत माता मंदिर के प्रमुख सत्यमित्रा नंद से भेंट की। बता दें कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह दौरा 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए बेहद खास माना जा रहा है। गौरतलब है कि इससे पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह गत वर्ष सितंबर में दो दिन के दौरे पर देहरादून आए थे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like