अल्मोड़ा में विकास प्राधिकरण हटाने की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Please Share

अल्मोडा: अल्मोड़ा में विकास प्राधिकरण की हटाने की मांग को लेकर सर्वदलीय संघर्ष समिति के बैनर तले तमाम राजनीति पार्टीयों ने प्रदेश की त्रिवेद्र सरकार के खिलाफ चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना प्रदर्शन कर सरकार का पुतला दहन किया।

उन्होंने कहा कि, शहरी विकास मंत्री व मुख्यमंत्री के अल्मोडा आगमन पर उनसे विकास प्राधिकरण अल्मोडा से हटाने को लेकर चर्चा की गयी थी। और मुख्यमंत्री से आश्वासन मिला था कि विकास प्राधिकरण को हटाया जाएगा। लेकिन विकास प्राधिकरण को हटाए जाने को लेकर आन्दोलन करते हुए पांच माह बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक सरकार द्वारा प्राधिकरण को हटाया नही गया है। उन्होने कहा कि 2 जून को सर्वदलीय संघर्ष समिति जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजेगी। अगर उसके बाद भी अल्मोडा से प्राधिकरण को नही हटाया गया, तो सर्वदलीय संघर्ष समिति जनता के साथ सडकों पर उतर कर आन्दोलन करने को मजबूर हो जाएगी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like