सातवीं बार ऐवरेस्ट फतह पार करने वाले लवराज सिंह का जोरदार स्वागत…

Please Share

पिथौरागढ़: जिले के मुनस्यारी निवासी और सातवीं बार ऐवरेस्ट को फतह करने वाले लवराज सिंह धर्मशक्तू का गुरूवार को नगर पालिका सभागार में शहर वासियों ने नागरिक अभिनन्दन किया। लवराज द्वारा स्थापित इस इतिहास से हर कोइ रोमांचित और अपने आप को गौरवांवित महसूस कर रहा है।

सातवीं बार ऐवरेस्ट को फतह करने वाले लवराज सिंह धर्मशक्तू ने कहा कि इस साल उन्होंने 20 मई को माउंट एवरेस्ट पर फतह पाई और तिरंगा फहराया। पद्मश्री और बीएसएफ मे सहायक कमांडेट लवराज सिंह धर्मशक्तू का कहना है कि उनके द्वारा अभी तक 10 बार ऐवरेस्ट पर चढ़ने का प्रयास किया गया है। जिसमें 7 बार उनको सफलता मिली है। इस बार के अभियान को पूरा होने में करीब दो महिने का समय लगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि वो भविष्य में भी एवरेस्ट पर जाने का प्रयास करेंगे। और जाने की प्रयास करेगें।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like