ओनिडा कम्पनी मामला: 11 लोगों की मौत के मामले में अगली सुनवाई 19 को

Please Share
ओनिडा कम्पनी मामला: 11 लोगों की मौत के मामले में अगली सुनवाई 19 को 2 Hindi News Bharat »

नैनीताल: 2012 में हरिद्वार स्थित ओनिडा कंपनी में आग लगने से 11 कर्मचारियों के जिंदा जलकर हुई मौत के मामले में आज न्यायमूर्ति यू सी ध्यानी ने अगली सुनवाई 19 सितम्बर नियत की है।

आपको बता दें कि हरिद्वार निवासी मृतक अभिषेक के पिता रविन्द्र ने हाई कोर्ट में एक याचिका दर्ज की थी। जिसमें कहा गया कि कंपनी में काम कर रहे 11 कर्मचारी आग में जिंदा जलकर मर गए। जिसके बाद कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई लेकिन एसएचओ राजीव डंडयाल और केवल खुराना ने गलत एफआईआर दर्ज कर कंपनी मालिक और कंपनी मैनेजर का नाम ही एफआईआर से हटा दिया था। जिसके खिलाफ मृतक अभिषेक के पिता रविन्द्र ने मामले में सीबीआई जांच की भी मांग की थी।

Leave a Reply