पाक ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, एक जवान शहीद

Please Share
पाक ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, एक जवान शहीद 2 Hindi News Bharat »

जम्मू: आज एक बार फिर पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन किया। पाक ने जम्मू के अरनिया सेक्टर में गोलीबारी की जिसमें बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया।

आपको बता दें कि पाक लगातार दो दिनों से सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है।जहाँ पाक को मुंह तोड़ जवाब देने में भारत देश ने अपना एक और वीर जवान खो दिया है। आज पाकिस्तानी गोलीबारी में शहीद बीएसएफ जवान की पहचान बृजेंद्र बहादुर सिंह के रूप में हुई है। पाकिस्तान की ओर से की गई फायरिंग में एक नागरिक भी जख्मी हुआ है।

गौरतलब है कि इससे पहले बृहस्पतिवार को भी पाकिस्तानी रेंजर्स ने अखनूर और पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर सीजफायर तोड़ा था। सीमा पार से की गई इस गोलीबारी में बीएसएफ के दो जवान समेत पांच लोग घायल हो गए थे। बावजूद इसके भारतीय सेना ने भी गोलाबारी का मुंह तोड़ जवाब दिया और इस मुठभेड़ में दो पाकिस्तानी रेंजर्स को ढेर कर दिया था।

You May Also Like

Leave a Reply