सोमवार देर शाम से लापता युवक, मंगलवार को जंगल से मिला शव

Please Share

देहरादून: मंगलवार को रायवाला के पास मोतीचूर रेंज के मुर्गी फार्म गांव से करीब 300 मीटर अंदर जंगल में एक युवक का शव मिलने से ईलाके में हडकंप मच गया है। दरअसल, सोमवार देर शाम जंगल की ओर निकले सूरज सिंह काफी देर तक जब घर नहीं पहुंचे, जिसके बाद परिजनों को कुछ अनहोनी होने की आशंका हुई।

सोमवार देर शाम से लापता युवक, मंगलवार को जंगल से मिला शव 2 Hindi News Bharat »

परिजनों ने इस बाबत रेंज के वनकर्मियों व रायवाला थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना की जानकारी मिलते ही पुलिस व वनकर्मियों की टीम ने मौके पर पहुंच जंगल में व्यक्ति की तलाशी शुरू की। उसकी तलाश शुरू की, लेकिन देर रात तक उक्त व्यक्ति का कोई सुराग वनकर्मियों को नहीं लग पाया। वहीं मंगलवार सुबह पुलिस को व्यक्ति का शव जंगल से बरामद हुआ है। वन वनकर्मियों के मुताबिक उक्त व्यक्ति को गुलदार द्वारा मारा जाना प्रतीत हो रहा है। पुलिस द्वारा शव को पंचनामा भर राजकीय संयुक्त चिकित्सालय ऋषिकेश मोर्चरी में भिजवाया गया है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे पहले भी इस प्रकार की कई घटनाएं सामने आ चुकी है, जिसे लेकर ग्रामीणों में गुलदार के आतंक को लेकर काफी रोष है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like