जन्मदिन में आए परिचित ने नाबालिक से किया दुष्कर्म, आरोपी की तलाश शुरू

Please Share

देहरादून: राजधानी देहरादून के थाना क्लेमेनटाउन क्षेत्र में एक परिचित द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दरअसल, क्लेमेनटाउन क्षेत्र में एक बर्थडे पार्टी में शामिल हुए एक युवक ने बर्थडे पार्टी के दौरान एक 14 वर्षीय नाबालिक से दुष्कर्म किया।  मामले को लेकर परिजनों ने पुलिस में तहरीर दी गई है। वहीं पुलिस ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित परिवार ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि विगत 19 जुलाई को उनके लड़के की जन्मदिन पार्टी थी। जन्मदिन पार्टी में उनका परिचित बृजेश निवासी अमेठी उत्तर प्रदेश भी शामिल होने आया था। इस दौरान आरोपी ने मौका देख उनकी 14 वर्षीय नाबालिक से दुष्कर्म किया। इसके बाद युवक ने नाबालिक को डरा धमकाकर किसी से भी इस बात की जानकारी देने को मना किया। इसके बाद परिजनों ने बच्ची को डरा सहमा देख उससे पूछताछ की तो नाबालिक ने उसके साथ हुए दुष्कर्म की जानकारी अपने परिजनों को दी। वहीं मामले को लेकर परिजनों द्वारा पुलिस को जानकारी दी गई है। साथ ही बच्ची का मेडिकल भी कराया गया है। पुलिस ने जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने की बात कही है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like