उत्तराखंड: रुद्रपुर में शुक्रवार सुबह मलसी गांव में अचानक प्लास्टिक फैक्टरी में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। हालाँकि उस वक्त फैक्ट्री में कर्मचारी नहीं थे, वरना बड़ी जनहानि हो सकती थी। बताया जा रहा है की आग भड़कने से फैक्ट्री में रखी लाखों की मशीने जलकर राख हो गई। वहीं फैक्ट्री की बिल्डिंग भी क्षतिग्रस्त हो गयी है। आग भड़कते ही लोगों ने इसकी सूचना फायर बिग्रेड को दी। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की चार गाड़ियों ने करीब तीन घंटे में आग पर काबू पाया। वहीं अधिकारियों का कहना है कि आग लगने का कारण अभी पता नहीं लग पाया है।
admin
Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

