सीएम ने आपदा प्रबन्धन केन्द्र और दून चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण, जारी किए दिशा निर्देश…

Please Share

देहरादून: मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शनिवार देर सांय सचिवालय स्थित आपदा प्रबन्धन केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी जिलों से प्राप्त होने वाली सूचनाओं के संकलन और उनपर की जाने वाली त्वरित कार्यवाही से सम्बंधित जानकारी प्राप्त की।

सीएम ने आपदा प्रबन्धन केन्द्र और दून चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण, जारी किए दिशा निर्देश... 2 Hindi News Bharat »

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि प्रदेश में पिछले दो दिन से हो रही लगातार बारिश के दृष्टिगत आपदा प्रबन्धन केन्द्र को हर समय सक्रिय बनाये रखा जाय। साथ ही राज्य में कहीं भी किसी प्रकार की आपदा घटित होने पर त्वरित राहत की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।  मुख्यमंत्री ने इस सम्बंध में सचिव आपदा प्रबन्धन अमित नेगी को दूरभाष के जरिये निर्देश दिये कि राज्य स्तरीय आपदा प्रबन्धन केन्द्र में हर समय अनुभवी ड्यूटी ऑफिसर की तैनाती की जाये, जो सभी सम्बंधित विभागों से सम्पर्क कर व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने में सक्षम हो। उन्होंने सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों की तैनाती आपदा प्रबन्धन केन्द्र में किया जाना भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिये तथा सभी जिलों के आपदा प्रबन्धन केन्द्रों से निरन्तर सम्पर्क बनाये रखने तथा सभी विभागों से बेहतर समन्वय पर भी ध्यान देने को कहा।

इसके अलावा मुख्यमंत्री शनिवार देर सांय दून चिकित्सालय के आकस्मिक चिकित्सा वार्ड का भी औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने इमरजेंसी वार्ड में भर्ती बीमार व्यक्तियों का हाल चाल जाना और उनकी सुनी। इस दौरान सीएम ने निर्देश दिये कि इमरजेंसी में भर्ती सभी मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाये। मुख्यमंत्री ने निर्देश देते हुए कहा कि वार्ड में सफाई व्यवस्था का खास ख्याल रखा जाए। साथ ही आपदा के दृष्टिगत इस अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में हर समय अतिरिक्त बिस्तरों की व्यवस्था रखने के भी निर्देश दिए।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like