निमार्णधीन भवन से मिला मासूम बच्ची का शव, मामले की जांच शुरू…

Please Share

देहरादून: भले ही प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत  ने 12 वर्ष से कम उम्र की बालिकाओं से दुष्कर्म करने पर फांसी की सजा का प्रावधान रखा हो बावजूद इसके दुष्कर्म जैसी घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। आए दिन मासूम बच्चियों को दरिंदगी की शिकार होना पड़ रहा है। हाल ही में देहरादून के सहसपुर से एक दिलदहाने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, यहां शनिवार को एक 11 वर्ष की मासूम बच्ची की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। बच्ची के साथ दुष्कर्म की आशंंका जताई जा रही है। हालांकि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही इसकी पुष्टि हो पाएगी। बच्ची के शव को एक इंजीनियरिंग कॉलेज के निमार्णधीन भवन से बरामद किया गया है। पुलिस ने शव को बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह दोपहर लगभग 12 बजे के करीब एक 11 वर्षीय बच्ची अचानक लापता हो गई। परिजनों ने बच्ची को ढूंढने का काफी प्रयास किया लेकिन बच्ची का पता हीं चल सका। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी। पुलिस ने बच्ची को ढूंढने के लिए तलाशी अभियान चलाया जिसके बाद शनिवार शाम को बच्ची का शव एक निमार्णधीन भवन से बरामद किया गया। बच्ची के शव को मिट्टी के नीचे दफाया गया था लेकिन लगातार हो रही बारिश के चलते मिट्टी हट जाने से शव नजर आने लगा था। पुलिस ने मामले को लेकर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही उनसे पूछताछ लगातार जारी है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like