देर रात एस.बी.आई. बैंक की शाखा मेंं लगी आग, बैंक में रखे कम्प्यूटर और उपकरण जलकर खाक

Please Share

देहरादून: राजधानी दून के पटेलनगर लालपुल स्थित एस.बी.आई. बैंक की शाखा में देर रात अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि हादसे के वक्त आसपास कोई मौजूद नहीं था जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। दरअसल, देर रात पुलिस को सूचना मिली कि पटेलनगर लालपुल स्थित एस.बी.आई. बैंक की शाखा में आग लग गयी है। आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस बल और फायर सर्विस से दमकल के वाहन मौके पर घटनास्थल पर पहुंचे।

देर रात एस.बी.आई. बैंक की शाखा मेंं लगी आग, बैंक में रखे कम्प्यूटर और उपकरण जलकर खाक 2 Hindi News Bharat »

इस दौरान फायर सर्विस की टीम ने कटर की मदद से बैंक शटर पर लगे तालों को काटा। जिसके बाद बामुश्किल तरीके से आग पर काबू पाया गया। आग से बैंक में रखे कम्प्यूटर व अन्य उपकरण पूरी तरह से जल गये। हालांकि अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। प्रथम दृष्टि से आग लगने का कारण शार्टसर्किट का होना बताया जा रहा है। हादसे में किसी भा प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों का पत कर रही है साथ ही आग से हुई क्षति का आंकलन भी किया जा रहा है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like