झूलती तारों पर झूल कर जाने को मजबूर लोग

Please Share

पिथौरागढ़: उत्तराखंड में मॉनसून की बारिश ने पहाड़ी इलाकों में भारी तबाही मचाई है, जिसका खामियाजा यहां रह रहे ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। पिछले दिनों हुई भारी बारिश ने प्रदेश के कई पहाड़ी इलाकों को अपनी चपेट में ले लिया है। लगातार हो रही भारी बारिश के चलते कई जगहों पर बादल फटने से तो कई जगहों पर भूस्खलन आने से लोगों की मुसीबतें बढ़ गई हैं। पिथौरागढ़ जिले के आपदाग्रस्त क्षेत्रों के हालात सामान्य होने का नाम नहीं ले रहे हैं।

दरअसल, जिले के मुनस्यारी में यहां पिछले दिनों आई आपदा ने जिले में भारी तबाही मचाई, जिसके जखम अब भी साफ़ नजर आ रहे हैं। जिले में बादल फटने से लोगों को भारी नुकसान हुआ। साथ ही कई जगहों पर मार्ग पूरी तरह से अवरूद्ध हो गये जिससे लोगों की आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई। यहां ग्रामीणों को मजबूरन मौत के रास्तों से गुजरकर आवाजाही करनी पड़ रही है। यहां स्कूली बच्चे अपनी जान हथेली पर रख ट्राली का सहारा लेकर स्कूल जाने को मजबूर हैं। हाल ही में जिले से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देख आपकी रूह कांप उठेगी। इस वीडियो में एक शिक्षक तार के सहारे नदी पार कर स्कूल जाने को मजबूर है। राजकीय विद्यालय, दानीबगड़ के लिए ये शिक्षक रोज इसी तरह जान हथेली पर रखकर बच्चों को पढ़ाने जाते हैं। वीडियो को देख कर सहज अंदाज़ लगाया जा सकता है कि स्थिति कितनी भयावह है। इसके अलावा अन्य ग्रामीणों भी यहां इसी तरह से आवाजही करने को मजबूर हैं। हालांकि प्रशासन द्वारा लोगों की सुविधा के लिए काम करने की बात तो कही जा रही है लेकिन जिस तरह से यहां स्थिति बनी है उससे कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। प्रशासन को जरूरत है इस ओर तत्परता से कार्य करने की जिससे जल्द से जल्द स्थिती सामान्य हो सके।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like