अनियंत्रित ट्रक ने कांवड़िए को रैांदा, मौके पर ही मौत, मचा बवाल…

Please Share

हरिद्वार(अरूण कश्यप): शांतिपूर्वक चलती कांवड यात्रा में बुधवार शाम उस समय बवाल मच गया जब बहादराबाद क्षेत्र में शिवगुरु धाम आश्रम, दौलतपुर के समीप एक दर्दनाक हादसा हो गया। दरअसल, यहां एक अनियंत्रित ट्रक ने सोनीपत हरियाणा निवासी  बारह वर्षीय दीपक पुत्र सुधीर नामक कांवड़िए को रौंद दिया। हादसे में कांवड़िए की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस दौरान अन्य गुस्साएं कांवड़ियों ने ट्रक ड्राईवर की जमकर पिटाई की। साथ ही ट्रक को आग के हवाले कर दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान फायर बिग्रेड की मदद से बामुश्किल आग पर काबू पाया गया। वहीं गम्भीर रूप से घायल ट्रक ड्राईवर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस ने मृतक कांवड़िए के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए रुड़की अस्पताल भिजवा दिया है। इस दौरान मौके पर पहुंचे एसएसपी एसपी सिटी ,एसपी देहात ,सीओ बहादराबाद, कलियर थानाध्यक्ष व भारी पुलिस फोर्स ने पहुंचकर स्थिति को बड़ी मुश्किल से नियंत्रित किया साथ ही अन्य गुस्साएं कांवड़ियों को भी बड़ी मुश्किल से शांत किया गया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like