हल्द्वानी में पकड़ी गयी 5000 पेटी देशी शराब

Please Share

हल्द्वानी: हल्द्वानी में गुरूवार को आबकारी टीम को एक बड़ी सफलता मिली है। दरअसल, आबकारी विभाग की टीम ने आज जिला आबकारी अधिकारी पवन कुमार सिंह के नेतृत्व में गौजाजाली क्षेत्र के एक गोदाम में छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब की पेटीयां बरामद की। आबकारी विभाग की टीम ने गोदाम से 5000 देशी और अंग्रेजी शराब की पेटी बरामद की। पकड़ी गई शराब की कीमत 2 करोड़ से अधिक बताई जा रही है। छापेमारी  के दौरान टीम ने एक युवक को भी गिरफ्तार किया है। इसके अलावा टीम अन्य तस्करों की तलाश में जुट गई है।

आबकारी विभाग की माने तो इसके पीछे किसी बड़े शराब माफिया का हाथ हो सकता है। क्षेत्र में पहली बार इतनी बड़ी मात्र में शराब पकड़ी गयी है। विभाग के लिए इसे बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। आबकारी अधिकारी पवन कुमार सिंह ने बताया है कि एक युवक पकड़ा गया है। उन्होंने कहा कि मुख्य अपराधियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like