इंटरनेशनल बैडमिंटन चैम्पियन कुहू गर्ग ने सीएम से की मुलाकात

Please Share

देहरादून: इंटरनेशनल बैडमिंटन चैम्पियन कुहू गर्ग ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से मुलाकात की। इस अवसर पर कुहू गर्ग के माता-पिता, अलकनंदा अशोक और एडीजी अशोक कुमार उपस्थित थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कुहू गर्ग को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इंटरनेशनल बैडमिंटन चैम्पियन कुहू गर्ग ने सीएम से की मुलाकात 2 Hindi News Bharat »

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुहू गर्ग ने अपनी प्रतिभा से देश के साथ ही प्रदेश का नाम भी रोशन किया है। उन्होंने कहा कि हमारे बच्चों में खेलों के हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने का जज्बा है। खेल कोई भी हो, उनमें हमारे युवाओं का उत्साह देखते ही बनता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेलों का हमारे चहुमुखी एवं बहुआयामी विकास में बहुत बड़ा योगदान रहता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि कुहू गर्ग इसी तरह अपने बेहतर खेल प्रदर्शन से प्रसिद्धि प्राप्त करेंगी। मुख्यमंत्री ने कुहू गर्ग के माता-पिता के साथ ही उनके कोच को उन्हें कामयाब बनाने के लिए बधाई दी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like