आपदा से पीड़ित पूरा गाँव रिश्तेदारों के घर में लिए हुए हैं शरण, शासन-प्रशासन बेपरवाह

Please Share

पिथौरागढ़: जिले की बंगापानी तहसील का जिमतड़ा गाँव पूरी तरह खतरे की जद में आ गया है। 2 जुलाई को आई आपदा के बाद से ही इस गाँव मे लगातार भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। आलम ये है कि जिमतड़ा गाँव मे रहने वाले 8 परिवार अब अपने घरों में रहने से डर रहे हैं।

8 परिवारों के करीब 40 सदस्य रिश्तेदारों के घर मे शरण लिए हुए है। प्रशासन की तरफ से सिर्फ 2 परिवारों को 40,000 रुपये की मदद दी गई है, जिनके मकान भूस्खलन में जमीदोंज हो चुके है। जबकि शेष परिवारों को सिर्फ जमीन का मुआवजा मिला है। प्रभावित परिवारों की मांग है कि उनके गांव का भूगर्भीय सर्वेक्षण करके सभी परिवारों को किसी सुरक्षित स्थान पर बसाया जाए।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like