कांग्रेस ने राफेल सौदे को बताया सबसे बड़ा घोटाला, प्रदेश भर में की प्रेस वार्ता

Please Share

देहरादून: रविवार को कांग्रेस ने प्रदेश भर में प्रेस वार्ता कर मोदी सरकार पर राफेल सौदे में बड़े घोटाले का आरोप लगाया। जहाँ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने की राजधानी दून में प्रेसवार्ता की तो वहीँ पूर्व मंत्री नव प्रभात ने मसूरी में प्रेस वार्ता की। इसके आलावा पिथौरागढ़ में पूर्व कांग्रेसी विधायक मयूख महर ने भाजपा पर हमला बोला, तो राफेल सौदे को लेकर खटीमा में भी यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भुवन कापड़ी ने भी भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया।

प्रीतम सिंह ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘ना खाऊंगा ना खाने दूंगा का नारा’ झूठा है। उन्होंने कहा कि, राफेल डील मे मोदी सरकार ने भ्रष्टाचार किया। साथ ही उन्होंने कहा कि, केंद्र सरकार ने उद्योगपति अंबानी को लाभ पहुंचाया है। इसके आलावा उन्होंने कहा कि, कांग्रेस सड़क से सदन तक राफेल डील का मुद्दा उठाएगी।

मसूरी में पूर्व मंत्री नव प्रभात ने कहा कि, वायु सेना की आवश्यकता को देखते हुए उचित विमान उपलब्ध करने के लिए जो टेंडर प्रक्रिया कांग्रेस के कार्यकाल में हुई, वो लगभग अंतिम स्थिति तक पहुँच गई थी। जब सरकार बदली तो पीएम मोदी ने उसे रद्द कर दिया और बिना किसी टेंडर प्रक्रिया के रिलाइंस ग्रुप को फायदा पहुँचाने के लिए जो डील की, उसका ही नाम राफेल घोटाला है।

पिथौरागढ़ में पूर्व कांग्रेसी विधायक मयूख महर का कहना है कि, केन्द्र सरकार ने एक पूंजीपति घराने को लाभ पहुंचाने के लिए डील के तमाम नियमों में फेरबदल किया है। जिस कारण आम आदमी का पैसा पानी की तरह बहा है। साथ ही कांग्रेस ने इसे आजाद भारत का सबसे बड़ा रक्षा घोटाला करार दिया है।

खटीमा में यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भुवन कापड़ी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रेस कर बीजेपी पर राफेल डील में घोटाले का आरोप लगाते हुए हमला बोला। उन्होंने कहा कि,  कांग्रेस द्वारा जहाँ 526 करोड़ के लगभग में राफेल खरीदा जाना था, वहीँ बीजेपी सरकार ने 1,627 करोड़ में क्यों खरीदा गया। साथ ही कहा कि, सरकारी कंपनी की जगह एक प्राइवेट कंपनी को यह ठेका क्यों दिया गया। इस पूरे प्रकरण की जांच की जानी चाहिये। इसके आलावा उन्होंने कहा कि, 17 अगस्त को सभी जिला मुख्यालयों पर कांग्रेस इसको लेकर प्रदर्शन करेगी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like