कपड़ों के गोदाम में लगी आग, सारा सामान जलकर हुआ राख

Please Share
देहरादून: ओल्ड नेहरूकालोनी क्षेत्र में  स्थित एक तीन मंजिला इमारत की छत पर बने गोदाम में सोमवार को अचानक आग लग गई है। इस दौरान आसपास के लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस बल और फायर सर्विस से दमकल वाहनों ने मौके पर पहुंच राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
दरअसल, सोमवार को मनीष कुमार पुत्र सुरेन्द्र कुमार निवासी 168/4 ओल्ड नेहरूकालोनी, देहरादून के घर की छत के उपर बने टीन शेड के गोदाम में अचानक आग लग गई थी। इस दौरान पुलिस और दमकल वाहनों की सहायता  से आग पर काबू पाया गया। पुलिस को घचना की जानकारी प्राप्त करने पर ज्ञात हुआ कि मनीष उपरोक्त स्कूल की ऊनी ड्रेस सिलने का काम करता है और उक्त ड्रेसों को अपने घर की छत पर बने गोदाम में रखता था। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया से आग लगने का कारण शार्ट सर्किट होना प्रतीत हो रहा है। इस दौरान दुकान में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। गनीमत रही कि आग लगने से किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस द्वारा आग से हुई हानि का आंकलन किया जा रहा है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like