कर्णप्रयाग में खाई में गिरी बस 2 की मौत, 35 लोग घायल

Please Share

चमोली जिले के कर्णप्रयाग क्षेत्र के एसएल 2 के समीप एक बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई और 35 लोग घायल हो गए।

चमोली एसपी के पीआरओ अजय रावत ने हैल्लो उत्तराखंड को जानकारी देते हुए बताया कि यह बस बद्रीनाथ से कर्णप्रयाग की तरफ आ रही थी। जो कर्णप्रयाग के एसएल 2 क्षेत्र के समीप दो मकानों के बीच जाकर 20 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

उन्होंने बताया कि बस में 35 लोग सवार थे जिसमें से 2 यात्रियों की मोके पर ही मौत हो गई और 3 गंभीर रूप से घायलों को हेलिकॉप्टर की मदद से हाईयर सेंटर भिजवाया जा रहा है।

बाकी घायलों को मामूली चोटें आई हैं जिनको एनडीआरएफ, एसडीआरएफ व स्थानीय जनता की मदद से अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। ये सभी यात्री बिहार, महाराष्ट्र के थे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply