गहरी खाई में गिरा बोलेरो वाहन, 4 लोगों की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल

Please Share

शिमला: हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। दरअसल यहां एक बोलेरो वाहन गहरी खाई में जा गिरी। इस दौरान हादसे में गाड़ी में सवार चार लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। जानकारी के मुताबिक यह हादसा कल रात धोना गांव में उस समय हुआ जब वे ननखारी से धनवाली गांव जा रहे थे। स्थानीय लोगों की ओर से सुबह हादसे की जानकारी प्रशासन और पुलिस को दी है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस का एक दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचा और बचाव कार्य शुरू कर दिया। पुलिस द्वारा सभी घायलों को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि अभी हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच करने में जुट गई है। गौरतलब है कि इससे पहले गुरूवार को भी हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक स्कॉर्पियों वाहन करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी थी जिसमें 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like