बागेश्वर के सरयू-गौमती के संगम स्थल पर दिवंगत अटल अस्थियों का विसर्जन

Please Share

बागेश्वर: दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की अस्थि विसर्जन कलश यात्रा सोमेश्वर से बागेश्वर पहुंची। राज्य मंत्री रेखा आर्या ने पार्टी कार्यकर्ताओ के साथ मिल कर कुमाऊँ की काशी के नाम से विश्व प्रसिद्ध धर्म नगरी बागेश्वर के सरयू-गौमती के संगम स्थल पर अस्थियों का विसर्जन किया।
जिला प्रभारी रेखा आर्या ने कहा कि, अस्थि कलश यात्रा का सफर रामनगर से शुरू हुआ। जो रानीखेत, बग्वालीपोखर से बिन्ता होते हुये रात्रि विश्राम सोमेश्वर मे किया गया। आज सुबह आठ बजे से कलश यात्रा  दोबारा शुरू हुयी, जो कौसानी, गरूड होते हुये बागेश्वर पहुंची। बागेश्वर पहुँच कर अस्थि विसर्जन किया गया। आगे रेखा आर्या ने कहा कि, हमे भी पूर्व दिवंगत  प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी जी अस्थि विसर्जन करने का मौका मिला जिससे मैं खुश हूँ।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like