सहस्रधारा में तेज बहाव की चपेट में आए दंपति

Please Share
देहरादून: रवीवार को दो व्यक्ति सहस्रधारा में बहाव की चपेट में आ गए, जिनको स्थानीय लोगों ने बचा लिया। मामले के अनुसार, थाना राजपुर को सूचना मिली कि दो व्यक्ति सहस्रधारा में बहाव की चपेट में आ गए हैं। सूचना पर तत्काल एसडीआरएफ व स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया कि, सोनी पत्नी गणेश निवासी ग्राम कन्नौज थाना कमतौल जिला दरभंगा बिहार, हाल निवासी पेट्रोल पंप के पास रायपुर देहरादून, अपने परिवार के साथ सहस्रधारा घूमने गए थे।
सोनी नदी में अपने हाथ पैर धो रही थी, जो अचानक पैर फिसलने के कारण बहाव की चपेट में आ गई। उसको बचाने के लिए पति गणेश भी नदी में कूद गया, किंतु स्थानीय लोगों की मदद से गणेश को तत्काल निकाला गया। साथ ही कुछ दूर जाकर  सोनी को भी निकाला गया, जिसको तत्काल एसडीआरएफ के वाहन से चिकित्सा हेतु रवाना किया गया तथा रास्ते में 108 एंबुलेंस मिल जाने के कारण 108 के द्वारा मैक्स हॉस्पिटल भिजवाया गया, जहां पर सोनी का उपचार चल रहा है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like