इंडिगो दे रहा है मात्र 999 रूपये में हवाई सफर करने का मौका

Please Share

नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी विमानन कंपनी इंडिगो ने अपने यात्रियों के लिए एक ऑफर जारी किया है। दरअसल, कंपनी ने अपनी 10 लाख सीटों की सेल शुरू की है। इसके तहत टिकट बुकिंग की कीमत 999 रुपये से शुरू हो रही है। इंडिगो की यह सेल 3 सितंबर से 6 सितंबर तक चलेगी।

जानकारी के मुताबिक सीमित अवधि के लिए शुरू की गई इस सेल में एक तरफ की यात्रा का किराया 999 रुपये से शुरू होगा। इसमें ग्राहक उसके नेटवर्क में कहीं भी यात्रा कर सकते हैं। वहीं कंपनी मोबाइल वॉलेट मोबीक्विक के माध्यम से भुगतान करने वाले ग्राहकों को 600 रुपये तक यानी 20% तक का कैशबैक भी देगी। इसके तहत यात्री 18 सितंबर 2018 से 30 मार्च 2019 तक यात्रा कर सकते हैं। इसके तहत यात्री 18 सितंबर 2018 से 30 मार्च 2019 तक यात्रा कर सकते हैं।

इस सेल से कंपनी को कार्यशील पूंजी जुटाने में मदद मिलेगी। कंपनी ने जुलाई में 12 लाख सीटों की सेल शुरू की थी। इसमें सीटों की पेशकश 1,212 रुपये से शुरू की गई थी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like