एनसीसी की तरह प्रदेश में तैयार होंगे पुलिस कैडेट्स

Please Share

देहरादून: उत्तराखंड में लागू की जाएगी छात्र पुलिस कैडेट योजना। पहले चरण में हर जिले के दो विद्यालयों में यह योजना लागू होगी। कक्षा 8 और 9 के 44 छात्र-छात्राओं को हर हफ्ते एक क्लास रूम प्रशिक्षण और दो आउटडोर प्रशिक्षण पुलिस द्वारा दिया जाएगा। इस बारे में गठित राज्य स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह की अध्यक्षता में सचिवालय में हुई है। बैठक में तय किया गया कि  इस योजना को जल्द लागू किया जाएगा।

मुख्य सचिव ने कहा छात्र-छात्राओं को जागरूक बनाने के लिए यह योजना उपयोगी साबित हो सकती है। उन्हें ट्रैफिक के नियमों, ड्रग के दुष्परिणामों, स्वच्छता, स्व अनुशासन के प्रति जागरूक किया जा सकता है। बैठक में उपस्थित प्रमुख सचिव गृह आनंद बर्धन ने बताया कि इसके लिए हर जिले में डीएम की अध्यक्षता में एक समिति बनाई जाएगी। बीपीआरडी से प्राप्त पाठ्यक्रम को उत्तराखंड की संस्कृति और आवश्यकता के अनुसार परिमार्जित किया जाएगा। मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। अगले चरण में छात्र पुलिस कैडेट योजना का विस्तार किया जाएगा।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like