जेल से रिहा होते ही योगी पर बरसे रावण

Please Share

लखनऊ: 15 माह से जेल में बंद भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर उर्फ रावण ने रिहा होते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ औऱ भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है। चंद्रशेखर ने योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि अब इस सरकार को सत्ता से उखाड़ देंगे। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि हम संवैधानिक तरीके से आंदोलन करेंगे। देश में कहीं भी बहुजन समाज पर अन्याय होगा तो दम किसी सूरत में चुप नहीं रहेंगे। उन्होंने अपनी रिहाई को लोगों के विश्वास की जीत बताया।

बता दें कि मई 2017 से राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत सहारनपुर जेल में बंद एससी/एसटी नेता और भीम आर्मी के संस्थापक युवा नेता चंद्रशेखर उर्फ रावण को यूपी सरकार ने शुक्रवार को रिहा कर दिया है। सरकार ने भीम आर्मी के नेता चंद्रशेखर पर लगी रासुका को हटा लिया है। रात 2 बजे चंद्रशेखर उर्फ रावण को रिहा कर दिया गया।

गौरतलब है कि बीते साल सहारनपुर में दलितों और ठाकुरों के बीच हुई जातीय हिंसा के चलते लगभग एक महीने तक जिले में तनाव रहा था। भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर को प्रशासन ने हिंसा का मुख्य आरोपी मानते हुए गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कई मामले दर्ज किए थे। जिसके बाद डीएम सहारनपुर की रिपोर्ट पर चंद्रशेखर के खिलाफ रासुका लगा दिया गया था जिसे लेकर भीम आर्मी ने विरोध जताया था। साथ ही रावण की रिहाई की मांग को लेकर लखनऊ से दिल्ली तक प्रदर्शन हो रहे थे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like