एलआईयू की बड़ी लापरवाही आई सामने, वीडियो वायरल

Please Share

अल्मोडा: जनपद एलआईयू (लोकल इंटेलीजेंस यूनिट) की बड़ी लापरवाही सामने आयी है। दरअसल, यहां एलआईयू की गोपनीय जानकारी वायरल हुई है। ये मामला 10 सितम्बर का है। दरअसल इस दिन कांग्रेस के भारत बंद के आहवान पर जैती में जैती चौकी इंचार्ज श्वेता नेगी और जागेश्वर विधायक के बीच काफी नोंक झोंक हुई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर फैला।

चौकी इंचार्ज श्वेता नेगी और विधायक गोविन्द सिंह कुंजवाल के बीच हुई तीखी नोंक झोंक के बाद कांग्रेस की जमकर किरकिरी हुई थी। जिसको लेकर 12 सितम्बर को कांग्रेसजन सैकडों की संख्या में एसएसपी कार्यालय पहुंचे और जमकर हंगामा काटते हुए चौकी इंचार्ज श्वेता नेगी के खिलाफ कार्रवाही करने की मांग की। मामले को लेकर एसएसपी ने जांच की बात कही। साथ ही इस प्रकरण में जांच में दिए गए आदेश की जानकारी भी सोशल मीडिया में वायरल हो गयी। वहीं वीडियो के इस तरह से वायरल हो जाने पर अब  पुलिस की गोपनीयता पर काफी सवाल खड़े होने लगे है। वहीं मामले को लेकर एसएसपी पी. रेणुका ने कहा कि पुलिस की गोपनीयता को वायरल करने की जांच की जा रही है। और जांच के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like