कानपुर से हिजबुल का आतंकी गिरफ्तार, गणेश चतुर्थी पर हमले की रच रहा था साजिश

Please Share

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की पुलिस टीम को गुरूवार को बड़ी सफलता मिली है। दरअसल यहां एटीएस की टीम ने पुलिस और एनआईए की मदद से कानपुर से हिजबुल के एक आतंकी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी क मुताबिक गिरफ्तार किया गया आतंकी गणेश चतुर्थी के दौरान बड़ा हमला करने की फिराक में था। दरअसल, यहां एटीएस को आतंकी के बारे में अहम सुराग मिले थे और छापेमारी के दौरान हिजबुल के इस आतंकी को गिरफ्तार कर लिया गया।

यूपी के डीजीपी ओपी सिंह के मुताबिक यूपी एटीएस ने लोकल पुलिस की मदद से आतंकी को पकडा है। इस काम में एनआईए भी मदद कर रही थी। दरअसल, आतंकी ने अपना एक फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। जिसमें वो एक हथियार के साथ दिख रहा था। तभी से एटीएस और पुलिस उसे तलाश कर रहे थे। उसकी गिरफ्तारी कानपुर के चकेरी थाना इलाके से की गई है। पकड़ा गया आतंकी आसाम के नौगांव एरिया का रहने वाला है। उसका नाम कमरुज्जमा है। एटीएस के मुताबिक उसका इरादा गणेश चतुर्थी के दौरान हमला करने का था। उसके मोबाइल में कानपुर के कई मंदिरों के वीडियो मिले थे। गिरफ्तार आतंकवादी से गहन पूछताछ की जा रही है और इसमें अन्य सुरक्षा एजेंसियों की मदद भी ली जा रही है। डीजीपी ने बताया कि पकड़ा गया आतंकी पढ़ा-लिखा है। उसने कंप्यूटर और टाइपिंग की ट्रेनिंग भी ली है। साथ ही वह विदेश में भी रह चुका है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like