भाजपा का पलटवार: इन्वेस्टर्स समिट को असफल करने की कांग्रेस की साजिश नाकाम, कहा: कांग्रेस विकास विरोधी

Please Share
देहरादून: भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड ने कहा है कि, उत्तराखंड इन्वेस्टर्स समिट को असफल करने का कांग्रेस का षड्यंत्र नाकाम हो गया और इससे कांग्रेस का विकास विरोधी चेहरा एक बार फिर जनता के सामने आ गया। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रमुख देवेन्द्र भसीन ने कहा कि, उत्तराखंड के त्वरित विकास के लिए आयोजित उत्तराखंड अन्तर्राष्ट्रीय इन्वेस्टर्स समिट ऐतिहासिक रूप में सफल रही। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उनकी सरकार व सभी निवेशकों के प्रति धन्यवाद करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत व उनकी सरकार को बधाई दी और कहा कि, इससे प्रदेश के विकास के एक नए अध्याय की शुरुआत हुई है।
भसीन ने कहा कि, जहाँ प्रधानमंत्री के आशीर्वाद व मुख्यमंत्री के अथक प्रयासों से यह समिट उल्लेखनीय रूप में सफल रही है। वहीं कांग्रेस ने छोटे पन का परिचय देते हुए इस समिट को असफल करने का पूरा षड्यंत्र किया। कांग्रेस नेता समिट के दिन और इससे पहले कई माह से कांग्रेस नेता समिट के खिलाफ बयान दे रहे थे और माहौल बिगाड़ने के प्रयास में लगे हुए थे।जिससे निवेशक उत्तराखंड में न आये। समिट के दिन अन्तिम प्रयास के रूप में कांग्रेस नेताओं ने जिस प्रकार राफेल का बहाना लेकर धरना दिया और कुछ नेता समिट स्थल पहुंचने के प्रयास में रहे, उससे फिर साबित हो गया कि कांग्रेस की मंशा पूरी तरह खराब थी। लेकिन कांग्रेस नेताओं का षड्यंत्र सफल नहीं हो पाया और समिट ऐतिहासिक रूप सफल रही।
उन्होंने कहा कि, उचित होता कि, कांग्रेस नेता प्रधानमंत्री व देश के बड़े-बड़े उद्योगपतियों का उत्तराखंड में स्वागत करते व विकास के इस महायज्ञ में योगदान देते, पर उन्होंने किया उल्टा। इससे कांग्रेस का उत्तराखंड व विकास विरोधी चेहरे से एक बार फिर पर्दा हट गया।
भसीन ने याद दिलाया कि इससे पहले केंद्र में भाजपानीत सरकार के समय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने उत्तराखंड को विशेष राज्य का दर्जा व औद्योगिक पैकेज दिया था। जबकि उस समय उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार थी। वाजपेयी के आशीर्वाद से उत्तराखंड के विकास की नींव पड़ी। लेकिन जब केंद्र में कांग्रेस सरकार थी कांग्रेस ने उत्तराखंड के विशेष औद्योगिक पैकेज को समाप्त कर दिया। यहां तक कि प्रदेश व केन्द्र में कांग्रेस सरकारें होने पर भी उत्तराखंड के विकास के लिए कोई योजना नहीं शुरू हुई। आज डबल इंजन की भाजपा की सरकार तेजी से काम कर रही है तो कांग्रेस नेता परेशान हैं।
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि धरने में बैठे नेता हंसते हुए फोटो खिंचवा रहे थे। इससे साफ है कि, कांग्रेस किसी भी तरीके से राज्य के विकास को लेकर किसी भी रूप मे गंभीर नहीं है और वह जनता का भी मजाक उड़ा रही है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like