उत्तरांचल ई.एम.ई पूर्व सैनिक संस्था करेगी पूर्व सैनिकों की मदद

Please Share

देहरादून: उत्तरांचल इलेक्ट्रोनिक मैकेनिकल इंजीनियर कोर पूर्व सैनिक संस्था की ओर  से वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें उन्होंने ई.एम.ई कोर के बारे में जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने बताया कि इस साल ई.एम.ई पूर्व सैनिक संस्था का 75वां स्थापना दिवस जो, 15 अक्टूबर को मनाया जाना था, उसे इस  साल नवरात्र देवी पूजन के कारण किसी अन्य दिन मनाया जाएगा।

संस्था के अध्यक्ष ऑनरेरी कैप्टेन पीबी थापा ने ई.एम.ई कोर के सेवारत सैनिकों, सिविलियनों व समस्त ई.एम.ई. परिवार को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। साथ ही कोर के सैनिकों ई.एम.ई. परिवार की सुरक्षा, उन्नति की कामना भी की। उन्होंने बताया कि संस्था का उद्देश्य पूर्व सैनिक हित, देशहित, प्रदेशहित व आम जनता के हितों की रक्षा व विकास कोर्यों के लिए समर्पित रहना है। उन्होंने कहा कि  हमारी संस्था का मुख्य उद्देश्य सेना में सेवारत सैनिकों की ईकाइयों को सेमिनार के माध्यम से सेवारत सैनिकों को सेवानिवृति के उपरांत आने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी देना व उसके निवारण की जानकारी देना है। उन्होंने कहा कि दूर-दराज के क्षेत्रों के जो भी पूर्व सैनिक हैं, वो भी हमारी संस्था से जुड़ सकते हैं, उनकी हर तरह से मदद की जाएगी।  इसके अलावा उन्होंने पूर्व सैनिकों की समस्याओँ को लेकर भी वार्ता की।साथ ही सरकार से सभी पूर्व सैनिकों की समस्याओं के निवारण के लिए मांग की।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like