सचिवालय में लटके ताले

Please Share

सचिवालय में लटके ताले 2 Hindi News Bharat »

देहरादून: ग्रेड-पे घटाने के विरोध में सचिवालय कर्मी आज कार्य बहिष्कार पर हैं। जिससे सचिवालय में सारा कामकाज ठप पड़ा हुआ है।

गौरतलब है कि वेतन विसंगति समिति की सिफारिशें कैबिनेट में मंजूर होने के बाद सचिवालय संवर्ग के कर्मियों का वेतन कम हो गया। जिससे आज सचिवालय संघ ने आज इसके विरोध में सचिवालय बंद बुलाया है। संघ का कहना है कि जब तक वेतन कम करने के मुद्दे पर सीएम से वार्ता नहीं होगी तब तक उनका विरोध आंदोलन जारी रहेगा।

बता दें कि वेतन विसंगति समिति की सिफारिशों के अनुसार सचिवालय संवर्ग के समीक्षा अधिकारियों का वेतमान 4800 से कम कर 4600 कर दिया गया है। जिससे सचिवालय संघ कर्मियों में रोष व्याप्त है।

वहीँ मामले को लेकर सचिवालय संघ की मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री से वार्ता शुरू हो गई है।

Leave a Reply