इस बार परेड ग्राउंड में आयोजित दशहरा में मुख्य आकर्षण तीन मंजिला सोने की लंका, पुतले भी पहले से लम्बे

Please Share

देहरादून: दशहरा कमेटी बन्नू बिरादरी इस वर्ष 71वां दशहरा महोत्सव का आयोजन करने जा रहा है। परेड ग्राउंड में आयोजित होने जा रहे इस कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण तीन मंजिला सोने की लंका व पिछले वर्ष से पांच फुट लंबे रावण, मेघनाथ व कुंभकरण के पुतले होंगे। कालिका मंदिर बालयोगी सर्वदास महाराज के शरीर त्यागने के चलते इस साल कार्यक्रम का स्वरूप छोटा कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि इस वर्ष सर्वदास महाराज के शरीर त्यागने की वजह से महोत्सव का स्वरूप जरूर छोटा हो गया है, लेकिन क्योंकि यह सभी का है इसलिए इसकी भव्यता में कोई कमी नहीं आएगी। इस वर्ष कालिका मंदिर से निकलने वाली शोभा यात्रा में झांकियां भी नहीं होंगी।

सोने की तीन मंजिला लंका के बारे में उन्होंने बताया कि हर साल बाहर से कारीगर आकर लंका व पुतलों का निर्माण करते थे, लेकिन इस बार कमेटी के सदस्यों ने ही इसका निर्माण किया है। सोने की लंका के लिए 600 मीटर कपड़ा सूरत से खासतौर पर मंगवाया गया। और इस सोने की  लंका की चौड़ाई 50 फुट व लंबाई 40 फुट रहेगी। इसका दहन विजयदशमी के दिन ठीक शाम 05:30 बजे किया जाएगा। बन्नू बिरादरी पर्यावरण अनुकूल दशहरा मनाने की तैयारी कर रही है, इस वर्ष आतिशबाजियों का कम से कम प्रयोग किया जाएगा। वहीं अगले वर्ष से पर्यावरण अनुकूल दशहरा महोत्सव की तैयारियां पहले से ही की जाएंगी। साथ ही शुभ मुहूर्त में ही लंका व रावण दहन किया जाएगा।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like