हरिद्वार से एक और नेता छोड़ सकते हैं भाजपा!

Please Share

-अरुण कश्यप

हरिद्वार: टिकट ना मिलने से पार्टी के नाम में अब एक नया नाम जुड सकता है। सभी को चौंकाते हुए हरिद्वार भाजपा के चर्चित मुस्लिम नेता उस्मान अली खान ने भाजपा छोड़ने का ऐलान कर दिया है। वे भेल ट्रेड यूनियन के बड़े श्रमिक नेता के रूप में जाने जाते हैं, उस्मान अली खान पिछले कई सालों से भाजपा में कद्दावर नेता के रूप में भी अपनी पहचान बना चुके हैं।

वे वर्ष 1995 में बसपा के टिकट पर चेयरमैन का चुनाव भी लड़ चुके हैं। इस बार उनका कहना है कि, भाजपा के शीर्ष नेताओं ने उन्हें अंतिम समय तक आश्वासन दिए रखा कि, उनका टिकट तय है। लेकिन अंतिम समय में उनका टिकट काट दिया गया, जिससे आहत होकर अब किसी भी क्षण उस्मान अली खान भाजपा को बाय-बाय कह सकते हैं। बता दें कि, उस्मान अली खान अहबाब नगर से पार्षद का टिकट मांग रहे थे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like