नगर निकाय: रुद्रप्रयाग में भाजपा, कांग्रेस व बागी भाजपा प्रत्याशी ने तेज किया अभियान

Please Share

रुद्रप्रयाग: नगर निकाय चुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। जिले की एकमात्र नगर पालिका रुद्रप्रयाग के लिए भाजपा, कांग्रेस के साथ ही बागी भाजपा प्रत्याशी ने सम्पर्क अभियान को तेज कर दिया है। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी गीता ने आज चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया।

जिला पंचायत की अध्यक्ष लक्ष्मी राणा ने चुनाव कार्यालय का शुभारंभ करते हुए कहा कि, पूरे प्रदेश में इस समय माहौल कांग्रेस के पक्ष में है। सरकार ने जो वायदे जनता से किये थे उन पर कहीं भी खरी नहीं उतर पाई। जिससे जनता में भाजपा की नीतियों के खिलाफ भारी आक्रोश है। उन्होंने कहा कि सत्ता के मद में भाजपा धनबल के जरिये चुनावों को प्रभावित करना चाहती है मगर जनता को अब भाजपा की हकीकत समझ में आ चुकी है और चुनाव सत्ताबल पर नहीं बल्कि वोट बल के आधार पर होगा।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like