शिवराज सिंह चौहान को साले ने दिया झटका

Please Share

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से ऐन पहले सत्तारूढ़ बीजेपी को करारा झटका लगा है। सीएम शिवराज सिंह चौहान के साले संजय सिंह कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। कांग्रेस की सदस्यता लेते वक्त उनके साथ में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद थे। दिल्ली में कमलनाथ ने सिंह को पार्टी की सदस्यता दिलवाई। संजय सिंह के कांग्रेस में शामिल होते ही कयास लगाए जा रहे हैं कि वह बुधनी सीट पर अपने बहनोई के खिलाफ चुनाव लड़ सकते हैं। मध्य प्रदेश में 3 बार के सीएम रह चुके शिवराज के लिए व्यक्तिगत तौर पर यह और भी बड़ा झटका है। वहीं कांग्रेस में शामिल होने पर संजय सिंह ने कमलनाथ की खूब तारीफ भी की।
संजय सिंह ने कहा कि अभी मध्य प्रदेश को शिवराज की नहीं नाथ की जरूरत है। संजय सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश में शिवराज का राज बहुत हो गया है। उन्होंने 13 सालों तक सत्ता संभाली है और अब कमलनाथ को वक्त मिलना चाहिए।

इस मौके पर कांग्रेस में शामिल हुए सीएम शिवराज सिंह के साले संजय सिंह ने कहा कि, “प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ी है। भाजपा में नामदारों को उतारा जा रहा है, वहीं नामदारों को मौका नहीं दिया जा रहा है। पार्टी में वंशवाद फल-फूल रहा है। प्रदेश में इंवेस्टर मीट काफी हुई, लेकिन उसका असर जमीन पर नहीं दिखा है। संजय सिंह ने आरोप लगाया कि बीजेपी के लोग पूरी तरह से परिवारवाद में डूबे हुए हैं। उन्होंने कहा कि आज मध्य प्रदेश को शिवराज की नहीं नाथ की जरूरत है। आज जिस तरह से पूरे प्रदेश की स्थिति है उस देखते हुए हमने यह फैसला लिया है। कमलनाथ की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि छिंदवाड़ा में जो कमलनाथ ने किया वह काबिले तारीफ़ है। अब मध्य प्रदेश कमलनाथ के नाम से जाना जाएगा।

बता दें कि संजय सिंह पहले अभिनेता भी रहे हैं। राजनीति में भी कभी-कभार ही सक्रिय नजर आते थे। हालांकि कांग्रेस उन पर निशाना साधती रही है, लेकिन अब कांग्रेस ने पूरी तरह समीकरण ही बदल दिया है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like