VIDEO: भाजपा का दावा महामंत्री संगठन ने अपनी मर्जी से छोड़ा पद

Please Share

देहरादून: महामंत्री संगठन संजय कुमार के इस्तीफे को लेकर भाजपा ने दावा किया है कि उन्होंने अपनी मर्जी से पद छोड़ा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने पूरे मामले में खुद ही मोर्चो संभाला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपने दामन के दाग देखने चाहिए। उन्होंने कहा कि मामले को कांग्रेस बेवजह मामले को तूल दे रही है।
अयज भट्ट पत्रकार वार्ता कर कहा कि कांग्रेस निकाय चुनाव में बुरी तरह हार रही है। कांग्रेस को अपनी जमीन खिसकती नजर आ रही है। इसके चलते ही चुनावी माहौल में इस तरह के मामलों को उछाल रही है। उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभिषेक मनुसिंघवी से लेकर अन्य नेताओं के नाम गिनाते हुए कांग्रेस पर ही हमला बोल दिया। कहा कि जिनके नेता खुद अरोपों से घिरे हों, उनको इस तरह के आरोप लगाने का कोई अधिकार नहीं है।
उन्होंने यह भी कहा कि हमारी पार्टी ने महिलाओं के लिए कई योजनाएं संचालित की हैं। पार्टी में महिलाओं का पूरा सम्मान किया जाता है। हमें कांग्रेस से सीखने की जरूरत नहीं है। अजय भट्ट ने कहा कि पार्टी अपने स्तर पर आरोपों की जांच कर रही है। अगर कोई दोषी होगा को कानून अपना काम करेगा।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like