राजनीति में हो रही भगतदा की उपेक्षा, भगतदा चल रहे इन दिनों अकेले!

Please Share

बागेश्वर: एक दौर में सरकार बनाने और मंत्रियों को अंगुलियों पर नचाने वाले किंग मेकर सांसद भगत सिंह कोश्यारी, यानी भगतदा का इन दिनों आध्यात्म में रूझान बढ गया है। अक्सर अपने पीछे बड़े-बड़े लाव लस्कर लेकर चलने वाले भगतदा इन दिनों अकेले ही चल रहे हैं।

जिले के सीमावर्ती क्षेत्र रीमा से बागेश्वर पहुंचे भगतदा ने कुछ क्षण लोक निर्माण विभाग के अतिथिगृह में बिताये। इस दौरान भी उन्होंने भीड़-भाड़ से परहेज किया। करीब 15 मिनट तक विश्वसनीय कार्यकर्ताओं से मुखातिब हुये और चल दिये। इस दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए उनकी जुबान से राजनीति में हो रही उनकी उपेक्षा का दर्द भी साफ़ छलकता देखा जा सकता था, जिसे उन्होंने कई बार छिपाने का भी प्रयास किया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like