उक्रांद को जनसमर्थन से बोखला गई राष्ट्रीय पार्टियां, कर रहे अभद्रता: यूकेडी

Please Share

देहरादून: केंद्रीय महामंत्री युवा उक्रांद सुशील कुमार ने कहा कि, राष्ट्रीय पार्टियाँ पूरा जोर लगा कर जनता को भ्रमित करने का कार्य कर रही है किन्तु, जनता के समक्ष अपने किये कार्यों को बताने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि, निकाय को भ्रष्टाचार की दुकान बना कर राष्ट्रीय पार्टियों ने केवल अपने हितों को साधा एवं जनता को ठगने का कार्य किया है।

देहरादून के नत्थनपुर २ वार्ड संख्या 95 से पार्षद पद प्रत्याशी युवा नेता सौरब आहूजा ने बताया कि, कांग्रेस एवं बीजेपी क्षेत्र में चल रहे प्रचार एवं जनता से मिल रहे सहयोग से बोखला रही है,  जो कि  क्षेत्र में उक्रांद के बैनर, पोस्टर इत्यादि को फाड़कर एवं क्षेत्र में कार्यरत उक्रांद कार्यकर्ताओं से अभद्र व्यवहार कर राष्ट्रीय पार्टिओं के प्रत्याशी दर्शा रहे हैं।

सौरब ने बताया कि, गत कई वर्षों से क्षेत्र में समस्याओं का अम्बार लगा हुआ है। सड़कों, नालियों व सफाई की समस्या इत्यादि समस्याओं से क्षेत्रवासी ग्रसित हैं किन्तु, पिछले जनप्रतिनिधिओं ने जीतने के बाद आज तक किसी समस्या के निस्तारण के लिए कोई कदम नहीं उठाये, जिससे जनता दोनों राष्ट्रीय पार्टियों से आक्रोशित है तथा क्षेत्रीय  दल उक्रांद को भरपूर सहयोग दे रही है।

सौरब ने कहा कि, यदि क्षेत्रवासी उन्हें अपना आशीर्वाद एवं स्नेह प्रदान करते है तो जीतने के बाद क्षेत्र की समस्याओं का निस्तारण एवं क्षेत्र के विकास के लिए उक्रांद प्रतिबद्ध रगेगा। क्षेत्र में सफाई की व्यवस्था को दुरुस्त करने व क्षेत्र के विकास के लिए त्वरित और सशक्त कदम उठाए जायेंगे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like