देहरादून: लौटरी के नाम पर साढ़े आठ लाख की धोखाधड़ी, मुकदमा दर्ज

Please Share
देहरादून: थाना नेहरु कॉलोनी के अंतर्गत मंगलवार को वादी द्वारा थाना नेहरू कॉलोनी में लिखित तहरीर दी कि, 26 अक्टूबर को उन्हें एक नंबर से कॉल आया, जिसके द्वारा उन्हें बताया गया कि, उनकी 12 लाख 60 हजार की लॉटरी निकली है, जिसके एवज में उन्हें सिर्फ 65 सौ जमा करने होंगे। उनकी बातों में आकर वादी द्वारा उनके खाते में यह राशि जमा कर दी।
उसके बाद उक्त व्यक्ति दिन प्रतिदिन पैसे बढ़ाते गए। उनकी बातों में आकर वादी द्वारा उन्हें अब तक 8 लाख 50 हजार लगभग लॉटरी के एवज में दे दिए हैं तथा उनके द्वारा अभी भी वादी को फोन कर पैसों की मांग की जा रही है। वादी द्वारा दी गई लिखित तहरीर के आधार पर थाना नेहरू कॉलोनी में मुकदमा अपराध संख्या 303/18  धारा 420 भादवी बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया, जिसमें अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित है। विवेचना के दौरान प्रकाश में आने वाले तथ्यों के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like