VIDEO: उत्तरकाशी बस दुर्घटना: 13 की मौत, 14 घायल की पुष्टि

Please Share

उत्तरकाशी: जानकी चट्टी से विकासनगर जा रही बस डामटा के निकट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में 13 लोगों की मौत व 14 घायलों की पुष्टि पुलिस ने की है। वहीँ मृतकों में दरोगी गाँव के प्रधान बबलू सहित एक गोदिन गाँव की महिला शामिल है।

घायलों को निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा दोपहर करीब सवा बारह बजे हुआ। जब बस सुबह जानकी चट्टी से बड़कोट हुए विकासनगर जा रही थी। डामटा पहुंचने से तीन किलोमीटर पहले किमथात में चालक संतुलन खो बैठा और बस करीब डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

घटना की जानकारी मिलते ही आपदा विभाग, पुलिस और प्रशासन मौके पर घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर बचावकार्य किया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like