निरंकारी भवन में ग्रेनेड हमला, 3 की मौत, कई घायल, आतंकी हमले की आशंका

Please Share

नई दिल्ली: पंजाब के अमृतसर में रविवार को एक धार्मिक सभा में ग्रेनेड हमला हो गया। इस दौरान हमले में तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए।जानकारी के मुताबिक, अमृतसर के अधिवाला गांव में ‘निरंकारियों” की एक धार्मिक सभा चल रही थी। इस दौरान धार्मिक आयोजन में करीब 250 लोग उपस्थित थे। इनमें से 3 की मौत को अलावे 15-20 लोग घायल हैं।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक यहां बाइक में दो लोग आए और उन्होंने भीड़ को देखते हुए ग्रेनेड से हमला किया। एक खुफिया सूचना में दावा किया गया है कि जैश-ए-मोहम्मद के छह से सात आतंकवादियों का एक समूह राज्य में, खासतौर से फिरोजपुर में मौजूद है। इस सूचना के बाद राजधानी दिल्ली में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। वहीं मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने खुद हालात और सुरक्षाव्यवस्था का जायजा लिया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर निरंकारी भवन के पास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मुख्यमंत्री ने मृतक के परिवारों को 5 लाख रुपए मुआवजे और घायलों के लिए मुफ्त इलाज की घोषणा की है। हमले की घटना को लेकर दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश में भी हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। वहीं मारे गए लोगों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। उनके शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

बता दें कि पंजाब पुलिस ने तीन दिन पहले ही हाई अलर्ट भी जारी किया था। अभी तक यह स्‍पष्‍ट नहीं हो पाया है कि इस हमले का कारण क्‍या था। वहीं फॉरेंसिक टीम भी घटना की जांच के लिए घटनास्‍थल पर पहुंच गई है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like