गाय को राष्ट्र माता का दर्जा दिए जाने के प्रस्ताव पर खटीमा में भारतीय गौ क्रांति मंच ने जताई ख़ुशी

Please Share

खटीमा: उधम सिंह नगर जनपद के सीमान्त क्षेत्र खटीमा में भारतीय गौ क्रांति मंच के कार्यकर्ताओं द्वारा एक बैठक की गई। इस दौरान राज्य सरकार द्वारा गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिए जाने का प्रस्ताव सदन में सर्वसम्मति से पास किये जाने पर राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया गया। राज्य सरकार के इस फैसले पर कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाते हुए जहां मिष्ठान वितरण किया तो वहीं उत्तराखण्ड सरकार द्वारा जनभावनाओं का सम्मान करते हुए गाय को सम्मान दिलाये जाने की पहल का स्वागत भी किया गया।

वहीं इस अवसर पर गौ क्रांति मंच के जिलाध्यक्ष दामोदर पाटनी ने कहा कि गौ क्रांति मंच के समस्त कार्यकर्ता राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते है कि उन्होंने गौ माता को राष्ट्र माता बनाये जाने का प्रस्ताव सदन में सर्वसम्मति से पास कर केंद्र सरकार को भेजा है। वही केंद्र सरकार से भी वो मांग करते है कि वह जल्द गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दें। जिससे श्रद्धेय गोपाल मणि महाराज द्वारा गौ माता को पूरे राष्ट्र में सम्मान दिलाये जाने का आंदोलन सफल हो सके।

गौरतलब है कि भारतीय गौ क्रांति मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल मणि महाराज जंहा लम्बे समय से गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिखाए जाने की लड़ाई लड़ रहे है तो वहीं उत्तराखण्ड राज्य पूरे देश में पहला राज्य है जिसने गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिए जाने का प्रस्ताव सदन में सर्वसम्मति से पास कर केंद्र सरकार को भेजा है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like