भारत में स्थित दुनिया की सबसे खतरनाक जनजाति ने की अमेरिकी नागरिक की हत्या, नहीं चल सकता मुकदमा!

Please Share

अंडमान: अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह के एक द्वीप पर एक अमेरिकी व्यक्ति की हत्या कर दी गई।  माना जा रहा है कि इस वारदात को एक जनजाति के लोगों ने अंजाम दिया है, जो बाहरी लोगों के वहां आने या उनसे संपर्क करने का विरोध करते हैं।

जानकारी के मुताबिक, मृतक अमेरिकी नागरिक की पहचान जॉन एलन चौ के रूप में हुई है।  पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। इस हत्याकांड के बाद हरकत में आई पुलिस ने अंडमान द्वीप समूह से सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि, उत्तरी सेंटिनल द्वीप ‘सेंटिनेलिस’ का गढ़ है, जो एक स्वदेशी जनजाति है। वो किसी भी बाहरी इंसान से संपर्क नहीं रखना चाहते। वो उनके क्षेत्र में किसी की आमद को स्वीकार नहीं करते हैं। भारतीय कानून सेंटिनली लोगों की रक्षा करता है। उनकी संख्या 50 से कम होने का अनुमान है। वे पैसे का उपयोग नहीं करते हैं।

जानकारी के मुताबिक, उन पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता है। उनके साथ कोई संपर्क या उनके निवास क्षेत्रों में प्रवेश अवैध घोषित है। सेंटिनली लोगों के वीडियो भी लेना प्रतिबंधित है।  2017 में सरकार ने स्पष्ट किया था कि, सेंटिनेलियों को आदिवासी जनजाति के रूप में पहचाना जाता है। उन्हें दिखाए जाने वाले वीडियो सोशल मीडिया या इंटरनेट पर अपलोड नहीं किए जा सकते हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like