आरपी सती गृह मंत्रालय भारत सरकार ने निर्धन व मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

Please Share

रानीखेत: जहाँ लोगों में सरकारी स्कूलों के प्रति हीन भावना बनती जा रही है, लोग अपने बच्चों को सरकारी विद्यालयों में नही पढ़ाना चाहते हैं तो वहीं राजकीय इण्टर कालेज देहोली कालनू में होनहार बच्चों के लिए सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में सरकारी स्कूलों के प्रति लोंगों में मिसाल बने दिल्ली से आए गृह मंत्रालय भारत सरकार के अवर सचिव आर पी सती ने विद्यालय के लगभग 50 निर्धन छात्र-छात्राओं को जूते, स्वेटर व परिक्षाओं में अव्वल आए छात्र-छात्राओं को नकद धनराशि व ट्राफी प्रदान की।

इस दौरान उन्होंने कहा कि, वह कई सालों से इस विद्यालय को सहायता देते हुए आ रहे हैं और इस आयोजन के लिए उनके साथियों ने भी सहयोग किया। उन्होंने सभी से सरकारी स्कूलों को सहयोग करने की अपील की, जिससे कि हमारी शिक्षा प्रणाली और बेहतर हो सके।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like