पंजाब में सिख भेष में नजर आया आतंकी जाकिर मूसा, सेना ने जारी किया अलर्ट

Please Share

नई दिल्ली: पंजाब में एक बार फिर अलकायदा के कश्मीरी आतंकवादी जाकिर मूसा को लेकर आईबी, सीआईडी और आर्मी इंटेलीजेंस के इनपुट मिले हैं। जानकारी के मुताबिक पंजाब के फिरोजपुर-भटिंडा में जाकिर मूसा सिख भेष में छुपा हो सकता है, जिसकी तस्वीरें भी जारी की गई हैं। इसी के चलते पंजाब में हाई अलर्ट कर दिया गया है और बठिंडा में भी अलर्ट कर दिया गया है। बठिंडा के रेलवे स्टेशन पर सेना के जवानों ने मोर्चा संभाल लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, 8 गढ़वाल रेजिमेंट के जवानों को बठिंडा जंक्शन का जिम्मा सौंपा गया है।

गौरतलब है कि जाकिर मूसा अलकायदा का कमांडर है, बीत दिनों से ही उसके लगातार मूव होने की खबरें थीं। पहले पंजाब और फिर राजस्थान में जाकिर मूसा के होने की खबरें थीं। इससे पहले भी इनपुट था कि मूसा करीब 7 साथियों के साथ पंजाब में घुसा था।

वहीं अभी कुछ दिन पहले ही जाकिर मूसा अपने साथियों के साथ अमृतसर में देखा गया था। यही कारण है कि पुलिस पंजाब में कई ड्रम स्मगलरों के घरों में छापा मार रही है जिसके बारे में अंदेशा है कि उनके आतंकियों के साथ संबंध हो सकते हैं, साथ ही सीमापार से हथियारों और नशीली चीजों के अवैध स्मगलिंग में शामिल भी हों।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like